CBI ने NEET Paper Leak मामले में RIMS की डॉक्टर को किया गिरफ्तार, पटना AIIMS से 4 डॉक्टर पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2024

CBI ने NEET Paper Leak मामले में RIMS की डॉक्टर को किया गिरफ्तार, पटना AIIMS से 4 डॉक्टर पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट

रांची: इस वक्त की बड़ी खबर नीट पेपर लीक मामले को लेकर आ रही है, जहां सीबीआई की टीम ने रांची रिम्स की सेकेंड ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को गिरफ्तार किया है। वही पटना एम्स से चार डॉक्टरों को भी पेपर सॉल्व करने के आरोप में अरेस्ट किया हुआ है।

पटना के चार डॉक्टर करन जैन, कुमार सानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अभी एम्स में एमबीबीएस के स्टूडेंट है। पेपर लीक के आरोपी पंकज ने चारों डॉक्टरों को पेपर सॉल्व करने के लिए पैसे दिये थे। इनमें चंदन सिंह सिवान का, कुमार शानू पटना का, राहुल आनंद धनबाद और करण जैन अररिया का रहने वाला है।

See also  सरकारी डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now