शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, जूता छिपाई रस्म में भड़क गया था दूल्हा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2024

शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, जूता छिपाई रस्म में भड़क गया था दूल्हा

धनबाद: शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना करने पर दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हे की हरकत देखकर दूल्हन डर गई और उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया।

रंजिश, लूटपाट या सियासी साजिश… मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या मकसद?
भौंरा ओपी क्षेत्र डुमरी सात नंबर इंदिरा आवास की रहने वाले शख्स ने बोर्रागढ़ सुरेंद्र कॉलोनी के रहने वाले बीसीसीएल कर्मी के बेटे के साथ अपनी बेटी की बड़े धूमधाम से शादी की। शादी खत्म होने के बाद कुछ लड़कियों ने रस्म के तहत दूल्हे का जूता छिपा दिया, उसके बाद दूल्हा भड़क गया और मारपीट करने लगा। दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन हैरान हो गई और अपने पिता से अपने दिल की बात कहते हुए ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी को ससुराल भेजने से मना कर दिया। साथ ही दूल्हे के पिता से शादी का खर्च देने का आग्रह किया। इसके बाद दोनों पक्षों में भिड़त हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के 10-12 लोगों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद बाराती पक्ष ने भौंरा ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने ले गई और दुल्हन अपने घर में ही है। भौंरा पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है, दोनों पक्षों की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है।

See also  CBI ने घूसखोर पोस्टमास्टर को किया अरेस्ट, ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर ले रहा था रिश्वत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now