हवा में टकराने से बाल-बाल बचे 2 विमान, 159 लोगों की बच गई जान; WATCH VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2024

plan accident

न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज़ हैनकॉक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। दो विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बच गए। 8 जुलाई को उत्तरी सिरैक्यूज़ पुलिस विभाग की गश्ती कार पर लगे कैमरे में यह भयावह क्षण कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

रांची में आज से RSS प्रमुख मोहन भागवत के नेतृत्व में तीन दिवसीय बैठक, कई मुद्दों पर होगा मंथन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों विमान कॉमर्सियल विमान कंपनियों के थे। एक फ्लाइट PSA एयरलाइंस 5511 और दूसरी एंडेवर एयर 5421 थी। FAA की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह घटना 8 जुलाई को सुबह लगभग 11:50 बजे हुई। एटीसी ने PSA एयरलाइंस 5511 को सिरैक्यूज़ हैनकॉक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान से अलग रहने के लिए निर्देश दिया। वह उसी रनवे से उड़ान भर रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के डेटा के आधार पर बताया है कि वाशिंगटन से आने वाली PSA फ्लाइट और न्यूयॉर्क जाने वाली एंडेवर एयर फ्लाइट एक दूसरे से लगभग 700-1000 फीट की दूरी पर खड़ी थीं। पीएसए एयरलाइंस 5511 में 75 यात्री और चार क्रू मेंबर थे। वहीं, एंडेवर एयर 5421 में 76 यात्री और चार क्रू मेंबर थे। इनमें दो पायलट और दो फ्लाइट अटेंडेंट शामिल थे। इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

See also  धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के खिलाफ शिकायत, टेंडर शर्तो को बदलने की ACB से जांच कराने की मांग

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों फ्लाइट्स में टक्कर होने की संभावना ना के बरारबर थी। उन्होंने यह जरूर कहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो ने इसके विपरीत संकेत दिया। मीडिया के अनुसार, ट्रैफिक कंट्रोल ने शुरुआत में पीएसए 5511 को लैंडिंग के लिए हरी झंडी दे दी और उसने एंडेवर एयर 5421 को उसी रनवे 28 से उड़ान भरने के लिए हरी झंडी भी दे दी।

अंशुमान सिंह की पत्नी कीर्ति चक्र लेकर चली गई मायके, शहीद के माता-पिता ने लगाए आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now