- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ED की टीम रांची DC ऑफिस में कर रही है कागजातों की जांच, जमीन घोटाला में म्यूटेशन को लेकर पड़ताल जारी

ED की टीम रांची DC ऑफिस में कर रही है कागजातों की जांच, जमीन घोटाला में म्यूटेशन को लेकर पड़ताल जारी

रांची: प्रवर्तन निदेशालय की टीम जमीन घोटाले की जांच रांची डीसी दफ्तर में जाकर कर रही है। जमीन म्यूटेशन संबंधित कागजात की ईडी छानबीन कर रही है। एनआईसी में कांके ब्लॉक से संबंधित जांच कर रही है।

मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रगान के अपमान की शिकायत हुई दर्ज
बुधवार को ईडी की टीम ने कांके अंचल में जाकर जांच की थी और विवादित जमीन का सत्यापन भी किया था। जमीन कारोबारी कमलेश सिंह से जुडे मामले की जांच के दौरान ईडी को भू-माफिया और बड़े अधिकारियों के सांठगांठ के कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे। ईडी के अधिकारियों ने कांके ब्लॉक के सीओ और सीआई का मोबाइल जब्त किया था। उनके मोबाइल में रिश्वत बांटने के सबूत मिले थे। जमीन घोटाला में ही रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन अभी जेल में है।

See also  ED के गवाह को समझौते का दवाब, पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही देने की धमकी, अवैध खनन मामले में एक गवाह पहले ही मुकर चुका है
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now