- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ कब मिलेगा, आप भी जान लें

झारखंड के लोगों को लगा बिजली बिल का झटका, जेबीवीएनएल ने नये टैरिफ का किया एलान

झारखंड में पहले 150 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती थी। लेकिन चंपाई सोरेन सरकार ने इसे बढ़ाकर 200 यूनिट तक कर दिया था। इसके बाद इसको कैबिनेट से भी पास करा लिया है। अब हेमंत सोरेन सरकार बनी है। सबके मन में सवाल था कि आखिर 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ कबसे मिलेगा।

झारखंड बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। कैबिनेट के फैसले के अनुरूप 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ जुलाई से ही मिलेगा। इसको लेकर ऊर्जा विभाग की ओर से जारी संकल्प के अनुसार उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ अगस्त में आने वाले जुलाई के बिल से ही मिलना शुरू हो जाएगा। उसमें 200 यूनिट तक खपत पर बिल शून्य आएगा।

ED ने कांके CO और CI का मोबाइल किया जब्त, फोन में मिले रिश्वत वांटने के सबूत

See also  मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, हाथियों ने बरकाकाना-बरवाडीह रेल लाइन को किया ठप, कई ट्रेनें फंसी रही

200 यूनिट तक मुफ्ट बिजली

राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं की कुल संख्या 45,77,616 है। इनमें 41,44,634 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी उपभोक्ता 200 यूनिट मुफ्त बिजली के दायरे में आ जाएंगे। राज्य सरकार के हर माह इस मद में 344.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार उक्त राशि सब्सिडी के रूप में झारखंड बिजली वितरण निगम को उपलब्ध कराएगी।

रांची में 5.36 लाख लोगों को फायदा

संकल्प के अनुसार शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के वैसे सभी उपभोक्ता जो 200 यूनिट तक बिजली खपत करते हैं उन्हें लाभ मिलेगा। रांची जिले में ऐसे 5.36 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें 4.33 लाख लोग हर माह लगभग 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा।

12 जुलाई को PGT अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, प्रभात तारा मैदान में हेमंत सोरेन देंगे नौकरियों का तोहफा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now