बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस दूध के टैंकर से टकराई, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल, राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त जताया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 10, 2024

unnao bus accident

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे को लेकर आ रही है जिसमें 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सिवान से दिल्ली से जा रही डबल डेकर बस यूपी के उन्नाव में दूध भरे टैंकर से टकरा गई जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया है, मरने वालों में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

बस के परखच्चे उड़े

बस की बुरी तरह से परखच्चे उड़ चुके हैं । सड़क किनारे लगभग खत्म हो चुकी बस की तस्वीर ही डराने वाली नजर आ रही है । इसे दखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी जबरदस्त टक्कर हुई होगी ।

https://x.com/Live_Dainik/status/1810892009491812741

Asembly Bypolls:बिहार के रूपौली सहित 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, एनडीए और इंडिया अलाइंस में टक्कर

See also  तेजस्वी यादव RJD विधायक दल के नेता चुने गए, चुनाव में हार को लेकर हुई चर्चा, लालू-राबड़ी रहे बैठक में मौजूद

सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस (UP95 T 4720) बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी. जब बस सुबह करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने ओवरटेक किया और इसी दौरान बस से टक्कर हो गई।यह हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस कई पलटी खाती हुई दो हिस्सों में फट गई।

राष्ट्रपति ने शोक जताया

इस हादसे के बाद पूरे देश से शोक संदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे हृदयविदारक बताते हुए परिजनों को सांत्वना दी है ।

त्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, 18 लोगों के हताहत और 19 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उच्च स्तरीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, उन्नाव, कानपुर के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। ज्यादातर घायल बिहार के हैं, हम बिहार सरकार के साथ संपर्क में हैं। घटना के कारणों का जांच के बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है।”

See also  विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, BCCI को बताया फैसला

मृतकों का विवरण

1. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ

2. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार

3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासीजनपद सीवान, बिहार

4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार

5. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
6. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार

7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार

8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार

9. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली

10. शबाना पत्नी मो. शहजाद भजनपुरा, दिल्ली

11. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी

12. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी

13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी

14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी और अन्य 04 अज्ञात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now