चंपाई सोरेन बने हेमंत कैबिनेट में मंत्री, बसंत और बादल हुए ड्रॉप, दीपिका, इरफान और बैद्यनाथ को मिली मंत्रिमंडल में जगह

चंपाई सोरेन बने हेमंत कैबिनेट में मंत्री, बसंत और बादल हुए ड्रॉप, दीपिका, इरफान और बैद्यनाथ को मिली मंत्रिमंडल में जगह

रांची: हेमंत सोरेन कैबिनेट का सोमवार को विस्तार किया गया। इस कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को जगह दी गई है। वो कैबिनेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद दूसरे स्थान में होंगे। इससे पहले भी चंपाई हेमंत सरकार में मंत्री रह चुके है। चंपाई सोरेन की सरकार में जेएमएम कोटे से मंत्री रहे बसंत सोरेन को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है।

चंपाई सोरेन के बाद कांग्रेस कोटे से लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद आरजेडी के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली। पिछली सरकार में मंत्री रहे बादल पत्रलेख को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है। वही जेएमएम से बैद्यनाथ राम को इस बार कैबिनेट में जगह दी गई है, पिछली बार चंपाई सोरेन की सरकार में उनको अंतिम समय में ड्राप कर दिया गया था। राजभवन ने न्योता जाने के बाद भी मंत्री नहीं बनाये जाने से बैद्यनाथ राम नाराज हो गए थे, बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनको आगे कैबिनेट विस्तार होने पर मंत्री बनाये जाने का भरोसा दिया था, इस बार उन्हे हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। दीपक बिरूआ को एक बार फिर से सरकार में मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह पहली बार मंत्री बने है।मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल अंसारी और बेबी देवी हेमंत कैबिनेट में एक बार फिर से मंत्री बने है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now