अजगर के पास मिले लापता पत्नी के कपड़े और चप्पल, पति ने काटा पेट और फिर…

Ajgar lady

अजगर के बारे में सब कोई जानता है। एक वह अपने शिकार पर हमला करे, तो फिर उससे बचना मुश्किल ही नहीं, नामुंकिन भी है। यह शिकार कसकर पकड़ता और फिर निगल जाता है। एक ऐसी ही खबर इंडोनेशिया से सामने आई है। यहां एक 36 साल की महिला की मौत हो गई है। ऐसी जानकारी है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी।

Tej Pratap Yadav ने शिवलिंग से लिपटकर किया जलाभिषेक, वीडियो वायरल

अजगर के पेट में मिला महिला का शव

महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। महिला की तलाश के दौरान ही उसके पति को उसकी चप्पल और कपड़े मिले। तभी लोगों की नजर अजगर पर पड़ी। सभी को शक हुआ कि शायद महिला को अजगर ने निगल लिया है। इसके बाद अजगर का पेट खोला गया, जिसमें महिला का शव मिला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जंगल में अजगर है और आसपास लोगों की भीड़ जमा है।

Hemant Soren 2.0: विश्वास मत को लेकर झारखंड में झामुमो-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, विधायकों को मिला टास्क

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। तभी से लापता थी। महिला के पति को घर के पास ही उसकी चप्पल और कपड़े मिले। फिर इन लोगों को अजगर दिखा। उसका सिर काटकर पेट खोला गया। फिर जो दिखा, उसने सभी के होथ उड़ा दिए. महिला का शव अजगर के पेट में था। ऐसा कहा जाता है कि अजगर इंसान को नहीं खाते हैं। लेकिन ये एक महीने में ऐसा दूसरा मामला माना जा रहा है। इसी इलाके में एक और महिला को भी अजगर ने ही निगल लिया था।

Ranchi में निर्वतमान वार्ड पार्षद को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, पारस अस्पताल के पास लोगों का हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now