Tender Commission में मंत्रियों से भी आगे अफसर, लेते से मंत्री से ज्यादा कट; ED का खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2024

टेंडर कमीशन घोटालाः ED को मिले दस्तावेज में मंत्री आलमगीर आलम को दिये जाने वाले कमीशन का जिक्र, कई और नाम आये सामने

Tender Commission: टेंडर कार्य देने के बाद कमीशन के खेल की जांच कर रही ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने दावा किया है कि कमीशन के खेल में मंत्रियों से ज्यादा कट अफसर लेते थे। ईडी की पूछताछ में चीफ इंजीनियर सहित अन्य इंजीनियरों ने बताया कि पीएस संजीव लाल के जरिए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के लिए राशि वसूली जाती थी। मंत्री 1.35 फीसदी और अफसर-इंजीनियर 1.65 फीसदी कमीशन लेते थे।

3 से 4 फीसदी लेते इंजीनियर

इंजीनियरों ने ईडी को बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग के अलावा दो प्राधिकार झारखंड स्टेट रुरल रोड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (जेएसआरआरडीए) और रुरल डेवलपमेंट स्पेशल डिवीजन (आरडीएसडी) में लेटर ऑफ एलोकेशन (एलओए) जारी होने के बाद 3 से 4 कमीशन सहायक या कार्यपालक अभियंता वसूलते थे। इसमें तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का कमीशन 1.35 तय था। इंजीनियरों और अन्य अफसरों का कमीशन 1.65 तय रहता था।

See also  झारखंड के 2500 ईट भठ्ठों में करीब 3 लाख मजदूर है कार्यरत

NEET Paper Leak: पेपर लीक में सीबीआई ने धनबाद से बंटी को उठाया, 5 फोन, बैंक खाते, गाड़ी व जमीन के मिले कागजात

चीफ इंजीनियर खुद वसूलते पैसे

पूछताछ में इंजीनियरों ने यह भी बताया है कि मंत्री आलमगीर के लिए कमीशन राशि उनके पीएस संजीव लाल के जरिए वसूली जाती थी। बाकी कमीशन राशि चीफ इंजीनियर खुद वसूलते थे। संजीव लाल ठेकेदार सह अपने दोस्त मुन्ना सिंह और उसके भाई संतोष सिंह के माध्यम से ठेकेदारों से कमीशन वसूलता था। इसके बाद राशि दीनदयाल नगर या अभिनंदन मैरिज हॉल के समीप जहांगीर आलम को सौंप दी जाती थी। ये पैसे जहांगीर सर सैयद रेसीडेंसी स्थित अपने फ्लैट में जाकर रख देता था। वसूली गई राशि की कई खेप जहांगीर के फ्लैट में रखी गई थी, जहां ईडी ने छापेमारी कर 32.20 करोड़ नकद बरामद किए थे।

Irfan Ansari समेत तीन विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ी राहतः जब्त 55 लाख रूपये और पासपोर्ट लौटाने का आदेश

See also  Muslim Reservation वाले बयान पर फंसे लालू तो देनी पड़ी सफाई, मोदी ने कहा- इसी बात की हमें थी आशंका

सजीव के कहने पर मुन्ना ने कई ठेकेदारों से वसूले 53 करोड़

ईडी ने यह भी दावा किया है कि ठेकेदार मुन्ना सिंह ने स्वीकार किया है कि संजीव लाल के कहने पर ही उसने तकरीबन 53 करोड़ रुपये राजीव कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार टोप्पो, अजय कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, अजय तिर्की और अमित कुमार से लिए थे। इन पैसों को उसने जहांगीर को सौंपा था। संजीव ने वसूली गई राशि में 2.05 करोड़ अपने पास रखे थे। वहीं 40 लाख उसने बरियातू के संस्कृति विहार स्थित अपने मकान में खर्च किए थे। मुन्ना सिंह ने यह भी बताया है कि संजीव ने उसे 50 लाख रुपए नकद दिए थे।

ईडी की पूछताछ में इन इंजीनियरों ने खोले राज

कार्यपालक अभियंता राजकुमार टोप्पो, अजय कुमार, अजय तिर्की, संतोष कुमार, चीफ इंजीनियर सिंहराय टूटी, प्रमोद कुमार, राजीव लोचन और सुरेंद्र कुमार।

पूर्व सीएम Champai Soren का छलका दर्द, बोले-शिक्षक नियुक्ति पत्र नहीं बांट सकने का है अफसोस

See also  खुद को राज बता फुरकान ने हिंदू छात्रा से की दोस्ती, धर्मांतरण से इनकार पर बेल्ट से पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now