रामगढ़ में JMM नेता के रिश्तेदार और कोयला कारोबारी को मारी गोली, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2024

रांची में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

रामगढ़: भुरकुंडा ओपी के सयाल पोड़ा गेट के पास कोयला कारोबारी ओमप्रकाश साव को एक युवक ने विवाद के बाद गोली मार दी। गोली ओमप्रकाश के कमर में लगी है। घायल अवस्था में ओमप्रकाश को रांची ले जाया गया जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Anant Radhika Wedding: महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी पहुंचे संगीत समारोह में, हेमंत सोरेन को भी मिला है न्यौता

बताया गया कि ओमप्रकाश अपने जीजा सयाल निवासी सह झामुमो नेता कृष्णा साव से मुलाकात कर बाईक से अपने घर पोड़ा कालोनी लौट रहा था। तभी पोड़ा गेट के समीप किसी बात को लेकर एक युवक से उसकी विवाद हो गई। इसी बकझक के दौरान युवक ने ओमप्रकाश को गोली मार दी। सूचना के बाद भुरकुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

See also  रामगढ़ में रेल पटरी पर गिरा चट्टान: बड़ा हादसा टला, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन के रूट डायवर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now