हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने को लेकर BJP ने JMM पर साधा निशाना, कहा- ‘चंपाई जैसे वरिष्ठ नेता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2024

हेमंत सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने को लेकर BJP ने JMM पर साधा निशाना, कहा- 'चंपाई जैसे वरिष्ठ नेता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं'

रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की जगह एक बार फिर से हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद बाद मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी जेएमएम और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष अमर बाउरी इसे वरिष्ठ आदिवासी नेता का अपमान बता रहे है।

हेमंत सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; शाम 7.15 बजे चंपाई जाएंगें राजभवन

amar
नेता विपक्ष अमर बाउरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चंपाई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता के साथ सोरेन परिवार का यह व्यवहार बहुत शर्मनाक और निंदनीय है।अब झारखंड के चुनावों में कुछ महीने ही बचे हैं, लेकिन सोरेन परिवार को सत्ता की ऐसी बेकरारी है कि वे इससे एक दिन भी दूर नहीं रह सकते हैं। वैसे भी सरकार तो जेल से हेमंत सोरेन ही चला रहे थे, लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आते ही फिर से गद्दी पर बैठने के लिए बेकरार हो उठे। पिछ्ले पांच सालों झारखंड को शर्मशार करने की कोई भी कसर हेमंत सोरेन ने नहीं छोड़ी है।

See also  गयाजी में आग से भीषण तबाही, 1000 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

खबर पर लग गई मुहरः हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस विधायक ने कर दी पुष्टि,शाम 7.15 बजे में राज्यपाल ने मिलने का दिया समय

hemanta
वही झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हेमंता बिस्व सरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “झारखंड में JMM और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना बेहद दुखद है। मुझे यकीन है कि झारखंड के लोग इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करेंगे और इसे दृढ़ता से खारिज करेंगे।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now