- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक वारिस, संजय झा को बनाया JDU का कार्यकारी अध्यक्ष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2024

Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक वारिस, संजय झा को बनाया JDU का कार्यकारी अध्यक्ष

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक वारिस को चुन लिया है। नीतीश ने अपने बेहद करीबी और राज्यसभा सांसद संजय झा को पार्टी का कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के बैठक में इस बात की घोषणा कर दी गई। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजय झा ने कहा कि प्रयास करेंगे की पार्टी का विस्तार हो और जो बिहार में 2025 का चुनाव हो उसे पूरी मजबूती से लड़ेंगे। “बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे दी है। मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने 20 साल में बिहार में बड़ा बदलाव लाया है। इनके काम को, बात को लेकर अन्य जगह भी जाना उद्देश्य रहेगा।”

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, “..उन्होंने(CM नीतीश कुमार) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने घोषणा की है कि अब वे हमेशा NDA गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। बिहार हाईकोर्ट द्वारा रोके गए आरक्षण को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। हम विशेष दर्जे और आर्थिक पैकेज के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।”

See also  लोहरदगा में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, होटल मालिक सहित तीन गिरफ्तार

इससे पहले जेडीयू की बैठक में फैसला लिया गया कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि कुड़मी बहुल सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार उतार सकती है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री सरयू राय के भी जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है। पटना में नीतीश और सरयू राय की मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now