Transfer: आरोपों का सामना कर रहे खेल निदेशक सुशांत गौरव हटाए गए, 9 अधिकारियों का तबादला

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल जारी, झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला

Transfer:  झारखंड के 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है। महिला हाकी खेल के आयोजन में अनियमितता के आरोपों का सामना कर रहे खेल निदेशक को भी हटाया गया है। इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राज्यभाषा विभाग अधिसूचना जारी कर दी है। खेलकूद, पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के नये निदेशक बोकारो के डीडीसी संदीप कुमार को बनाया गया है। वहीं, पूर्व खेल निदेशक सुशांत गौरव का पदस्थापन किसी भी विभाग में नहीं किया गया है। सुशांत गौरव उद्योग विभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी है।

मोदी सरनेम केस में Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, रांची की अदालत में होना होगा पेश

transfer

- Advertisement -
LD-advertisement

जानें किसका कहां हुआ तबादला

  •  बोकारो डीडीसी संदीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक खेलकूद, पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • संयुक्त सचिव झारखण्ड लोक सेवा आयोग इश्तियाक अहमद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीडीसी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग के मो० शब्बीर अहमद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीडीसी पलामू के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • संयुक्त सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के गिरिजा शंकर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीडीसी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सिमरिया (चतरा) के बिनोद प्रजापति को सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची से वापस लेते हुए अगले आदेश तक अवर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • अवर सचिव, योजना एवं विकास विभाग के रवि प्रकाश को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के अनन्त कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • अपर समाहर्त्ता साहेबगंज के पद पर पदस्थापित राज महेश्वरम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर समाहर्त्ता, गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  •  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पदमा (हजारीबाग) के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, राँची से वापस लेते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

NEET Paper Leak: सीबीआई ने ओएसिस के प्रिंसिपल एहसान उलहक, पत्रकार सहित तीन को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now