डोरंडा गोली कांड में JMM नेता आजम अहमद और उसका दामाद गैंगस्टर अली खान गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2024

डोरंडा गोली कांड में JMM नेता आजम अहमद और उसका दामाद गैंगस्टर अली खान गिरफ्तार

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर बुधवार शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेएमएम नेता आजम अहमद और उसके दामाद गैंगस्टर अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस को हथियार और गोली भी मिली है।

CBI की टीम ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर पहुंची स्कूल, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कर रही है जांच
बुधवार शाम धोबी मोहल्ला में सरकारी कुआं के पास एक जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़त हो गई थी। इसके बाद एक पक्ष ने आठ राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। बताया गया कि इस गोली बारी की घटना को कुख्यात अपराधी मोहम्मद अली गुर्गे मोहम्मद आरिफ ने अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, डोरंडा मनीटोला स्थित एक विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर कुख्यात अली और बाबर के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को एक गुट के लोगों ने उस जमीन पर बनी चहारदीवारी को गिरा दिया। जिसके बाद बाबर और आरिफ के गुट के बीच विवाद हो गया।

See also  लोहरदगा में बड़ा हादसाः स्कूल का बंद हो गया था गेट, 11वीं के चार छात्र चले गए कोयल नदी नहाने, तीन डूबे

इसी को लेकर अली गुट के गुर्गे बुधवार की शाम जावेद के घर के पास पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी।अपराधियों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की. कुछ गोलियां जावेद के घर पर चलाई गईं और कुछ दहशत फैलाने के लिए हवा में चलाई गईं ।इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुरूवार को कार्रवाई करते हुए आजम अहमद और अली खान को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now