Palamu में माओवादियों ने तीन गाड़ियों को फूंका, विधायक कमलेश सिंह के भाई करवा रहे थे सड़क निर्माण का कार्य

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2024

Palamu में माओवादियों ने तीन गाड़ियों को फूंका, विधायक कमलेश सिंह के भाई करवा रहे थे सड़क निर्माण का कार्य

पलामू: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने सड़क निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। हैदरनगर में डंडिला से सड़ेया तक रोड़ निर्माण कार्य हुसैनाबाद से विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिर्फ उर्फ बिनू सिंह करवा रहे है।

झारखंड RJD में घमासानः अनिता यादव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव आमने-सामने
बुधवार माओवादियों के एक दस्ते ने आकर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को आग लगा दी। सड़क निर्माण का कार्य करा रहे विनय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी अभय कंस्ट्रक्शन इस रोड़ पर निर्माण का कार्य कर रही है, माओवादियों ने इससे पहले भी धमकी दी थी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। कुछ दिनों पहले निर्माण का कार्य देख रहे मुंशी को हटाकर स्थानीय ग्रामीण को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई थी।

NIA की मनोहरपुर के जोगी भट्ठा में छापेमारी, टेरर फंडिंग से जुड़ा मामला!
माओवादियों के इस कार्रवाई पर जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को कई बिंदुओं पर जानकारी मिली है, जिसके बाद अभियान चलाया जा रहा है।

See also  झारखंड में 6000 रुपये तक घटा पारा शिक्षकों का मानदेय, एजी ने सरकार से मांगी राय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now