Dumka और Godda लोकसभा सीट पर पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद का मामला दिल्ली पहुंचा, झारखंड के बड़े नेताओं को किया गया तलब

Dumka और Godda लोकसभा सीट पर पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद का मामला दिल्ली पहुंचा, झारखंड के बड़े नेताओं को किया गया तलब

रांची: लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में बीजेपी के अंदर की कलह अब सामने आ गई है। दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट पर पार्टी के दो गुटों के बीच पिछले दो दिनों में जबदस्त बवाल हुआ है। एक तरफ जहां दुमका से बीजेपी की उम्मीदवार रही सीता सोरेन ने अपनी हार के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं द्वारा किये गए भीतरघात को जिम्मेदार बताया है। वही गोड्डा सीट पर निशिकांत दुबे की जीत के बाद हो रही समीक्षा बैठक से पहले बीजेपी विधायक नारायण दास ने अपने ही सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनपर कई गंभीर आरोप लगाया। नारायण दास ने बीजेपी सांसद पर अपने समर्थकों से गाली गलौच करने और बदसलूकी का आरोप लगाया तो वही निशिकांत दुबे के समर्थकों ने नारायण दास के खिलाफ देवघर के टावर चौक पर पुतला फूंकते हुए उन्हे पार्टी का गद्दार और जेएमएम का एजेंट तक बता दिया।

Sita Soren के बयान पर सुनील सोरेन और लुईस मरांडी ने तोड़ी चुप्पी, पार्टी अलाकमान से जांच की मांग
झारखंड बीजेपी के अंदर मचे बवाल को पार्टी का आलाकमान गंभीर है और उसने झारखड बीजेपी के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है। मंगलवार को दिल्ली में झारखंड में बीजेपी के प्रदर्शन पर समीक्षा बैठक होगी और उसमें इन दो सीटों के साथ अन्य सीटों पर पार्टी के अंदर गुटबाजी और कलह पर चर्चाा की जाएगी। इस बैठक में झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री शामिल होंगे।

Jharkhand बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं, सांसद निशिकांत दुबे पर बीजेपी विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now