मंत्री दीपक बिरूआ ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, स्कूली छात्रों को समय पर मिले साइकिल और छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के पेंडिग मामले एक हफ्ते में हो खत्म

मंत्री दीपक बरूआ ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, स्कूली छात्रों को समय पर मिले साइकिल और छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के पेंडिग मामले एक हफ्ते में हो खत्म

रांची: झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बुरूआ ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निगम स्तर पर लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें। साथ ही, जिला स्तर पर आवेदनों की अनुशंसा की गति को तेज करें। इसमें आ रही सभी बाधाओं को दूर कर युवाओं के स्वरोजगार के मार्ग को प्रशस्त करें। मंत्री ने आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को निर्देश देते हुए कहा कि इसकी लगातार निगरानी होनी चाहिए ताकि स्वरोजगार से युवाओं को लाभ दिया जा सके।

Nitish Cabinet में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार के बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
साइकिल वितरण पूर्ण करें, छात्रवृत्ति समय पर मिले

मंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण योजना से आच्छादित करें। तय समय पर बच्चों को साइकिल मिलना चाहिए। वर्ष 2023-24 में जो साइकिल वितरण किया जाना है वह तय समय के अन्दर होना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा बच्चों को छात्रवृत्ति ससमय उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, अड़चनों को दूर कर छात्र हित में कार्य करना है।

वाद्य यंत्रों का वितरण लंबित नहीं रहे

मंत्री ने कहा धुमकुड़िया केंद्रों में जिला स्तर पर जिन वाद्य यंत्रों का वितरण किया जाना है, उसकी स्थिति क्या है। इसपर आदिवासी कल्याण आयुक्त ने बताया कि वितरण जिला स्तर पर होगा। वाद्य यंत्रों को क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने उन्हें जल्द से जल्द से प्रक्रियाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now