Modi 3.0 सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंची अन्नपूर्ण देवी और संजय सेठ का भव्य स्वागत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 14, 2024

Modi 3.0 सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंची अन्नपूर्ण देवी और संजय सेठ का भव्य स्वागत

रांची: मोदी 3.0 सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंची मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ का भव्य स्वागत किया गया। रांची एयरपोर्ट के बाहर आते ही ठोल नगाड़े और नारेबाजी के बीच दोनों मंत्रियों का स्वागत किया गया।

Modi 3.0 सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंची अन्नपूर्ण देवी और संजय सेठ का भव्य स्वागत

Lohardaga में चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेसियों का कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ ने सबसे पहले बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मत्था टेका। इसके बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ दोनों मंत्री हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और आदित्य साहू ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हे बधाई दी। कोडरमा से चुनाव जीतकर आई अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है जबकि रांची से सांसद का चुनाव जीतकर आये संजय सेठ को रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही मंत्रियों ने प्रदेश की जनता और प्रधानमंत्री का आभार जताया।

See also  धनबाद उपायुक्त के नए भवन में लगी आग, कर्मचारी ने धुआं देखकर दमकम विभाग को दी सूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now