दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणाम पर अब आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान आया है। जयपुर के पा कानोता में रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में अपने संबोधन के दौरान उन्होने लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर बहुत ही सख्त बनाया दिया है।
ED का खुलासा: एक करोड़ खर्च कर 100 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश
इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिस पार्टी ने (भगवान राम की) भक्ति की, लेकिन अहंकारी हो गई, उसे 241 पर रोक दिया गया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया गया। उन्होने स्पष्ट रूप से इंडिया ब्लॉक का जिक्र करते हुए कहा कि और जिनकी राम में कोई आस्था नहीं थी, उसे एक साथ 234 पर रोक दिया। राम सबके साथ न्याय करते है 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिये। जिन्होने राम की, लेकिन धीरे धीरे अहंकार आ गया, उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया, लेकिन जो उसे पूर्ण हक मिलना चाहिए था, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दिया। जिन्होने राम का विरोध किया, उन्हे बिल्कुल भी शक्ति नहीं दी, उसमें से किसी को भी शक्ति नहीं दी, सब मिलकर भी नंबर एक नहीं बने, नंबर दो पर खड़े रह गये। इसलिए प्रभु का न्याय विचित्र नहीं है, सत्य है, बड़ा आनंददायक है।
भगवान राम भेदभाव नहीं करते हैं
उन्होंने कहा कि भगवान राम भेदभाव नहीं करते और दंड नहीं देते।राम किसी को विलाप नहीं कराते।राम सबको न्याय देते हैं, वो देते हैं और देते रहेंगे।भगवान राम हमेशा न्यायप्रिय हैं और न्यायप्रिय रहेंगे।इंद्रेश ने यह भी कहा, भगवान राम ने लोगों की रक्षा की और रावण का भी भला किया।
मोहन भागवत ने भी की थी टिप्पणी
इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी सामने आई थी।उन्होंने कहा था कि एक सच्चा ‘सेवक’ अहंकारी नहीं होता और वह गरिमा बनाए रखते हुए लोगों की सेवा करता है।उन्होंने कहा था कि जो वास्तविक सेवक है, वह मर्यादा से चलता है।







