Lohardaga में दो तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत , चार घायल

Lohardaga में दो तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत , चार घायल

लोहरदगा: गुरूवार को कुडू थानाक्षेत्र के कड़ाक पुल के पास लोहरदगा-कुडू मुख्य मार्ग पर दो तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक युवती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन घायल को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Petrol Pump की लापरवाही: गैस रिसाव की वजह से चापानल में लगी आग, तीन युवक झुलसे
गुरूवार को हुए हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चंदलासो गांव निवासी स्व. तुसा उरांव के पुत्र विजय उरांव (30 वर्ष) और माड़ू उरांव के पुत्र सूरज उरांव के रूप में हुई है। विजय की मौत लोहरदगा से रिम्स ले जाने क्रम में रास्ते में हुई है। जबकि सूरज की मौत रांची के रिम्स में इलाज के क्रम में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं घायलों की पहचान चंदलासो निवासी उमेश (32 वर्ष), लातेहार जिला के छीपादोहर थाना क्षेत्र के छीपादोहर निवासी अनिल मिंज (27 वर्ष) व सुमेर मिंज (30 वर्ष) और लातेहार जिला के महुवाडांड़ निवासी सीमांति नगेसिया (20 वर्ष) के रुप में हुई है। दुर्घटना में घायल अनिल और सुमेर दोनों भाई हैं। घायलों में से उमेश, अनिल, सुमेर को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया है। बताया जाता है कि लातेहार जिला के छीपादोहर थाना क्षेत्र के छीपादोहर निवासी अनिल मिंज व सुमेर मिंज और महुवाडांड़ निवासी सीमांति नगेसिया मोटरसाइकिल से रांची जा रहा थे। वहीं कुडू की तरफ से एक मोटरसाइकिल में होकर सूरज, विजय और उमेश कुडू से लोहरदगा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक पुल के समीप दोनों मोटरसाइकिल में आने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार छह लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। विजय की मौत लोहरदगा से रिम्स ले जाने क्रम में रास्ते में हुई है। जबकि सूरज की मौत रांची के रिम्स में इलाज के क्रम में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई की दोनों मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां तक कि एक मोटरसाइकिल का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now