Alamgir Alam ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी छोड़ा

Alamgir Alam ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी छोड़ा

रांची: टेंडर कमीशन घोटाला में गिरफ्तार झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने गिरफ्तारी के 25 दिनों बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा राजभवन ने स्वीकार कर लिया है, मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है।

PM Modi Cabinet Portfolio : मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देखिये पूरी लिस्ट किस मंत्री को कौन सा पोर्टफोलियों मिला
15 मई को ईडी ने किया था गिरफ्तार

बिरसा मुंडा जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसके साथ ही आलमगीर आलम ने कांग्रेस विधायक दल के नेता होने के नाते अपने पद से इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। टेंडर कमीशन घोटाला में गिरफ्तार आलमगीर आलम के सभी विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा हुआ है। 15 मई को आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, उससे पहले 6 मई को उनके ओएसडी संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम के यहां ईडी की छापेमारी में 37 करोड़ रूपये कैश और टेंडर में कमीशन को लेकर दस्तावेज मिले थे। ईडी ने दावा किया कि मंत्री को कमीशन के रूप में डेढ़ प्रतिशत मिलता था।

जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार!

आलमगीर आलम के इस्तीफा के बाद ये कयास लगाये जा रहे है कि जल्द ही चंपाई कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कल्पना सोरेन के विधायक बनने के बाद से ही इस कयास को बल मिल रहा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार होने की स्थिति में कांग्रेस कोटे से कोई मंत्री बन सकता है। इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह समेत कई विधायक मंत्री बनने के लिए लॉबिंग कर रहे है, इरफान पिछले कई दिनों से दिल्ली में ही जमें हुए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now