Ranchi में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की छत से गिरकर गार्ड की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2024

Ranchi में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की छत से गिरकर गार्ड की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

रांची: राजधानी रांची के नामकुम में स्थित निर्माणाधीन सुलोचना कृपा गार्डन नामक अपार्टमेंट की छत से गिरकर गार्ड की संदिग्ध मौत हो गई है। गार्ड के परिजन मौत को संदिग्ध बता रहे है वही बिल्डर मौत की वजह हादसा बता रहे है।

Hemant Soren से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की होटवार जेल में मुलाकात, कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने पर चर्चा!

गार्ड पुरूषोत्तम तिवारी वीएसएफ कंपनी में पिछले एक महीने से नौकरी कर रहा था और एक महीने पहले ही पलामू से रांची नौकरी करने आया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि पुरुषोत्तम तिवारी शुक्रवार की रात निर्माणाधीन अपार्टमेंट के सबसे ऊपरी तले की छत पर सो रहा था, छत से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है।

नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि सोने के समय ही डिसबैलेंस होने की वजह से पुरुषोत्तम तिवारी निर्माणाधीन अपार्टमेंट की छत से नीचे जा गिरा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सुलोचना कृपा गार्डन नामक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की सबसे ऊपर वाले छत की ढलाई हाल में ही हुई थी. जिसकी वजह से छत की घेराबंदी नहीं हो पाई थी।

See also  हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात, RJD 7 सीटों लड़ेगी चुनाव, पिछले तीन दिनों से गठबंधन को लेकर लगाई जा रही थी अटकलें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now