Delhi में गैस लीक होने से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2024

Delhi में गैस लीक होने से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे

दिल्ली: नरेला स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग इस हादसे में झुलस गए है। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और पांच लोगों को रेस्क्यू किया। टीम ने सभी को नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है, अन्य को सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Ramoji Group के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
फायर बिग्रेड के अनुसार, शनिवार सुबह नरेला स्थित कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया। फैक्ट्री में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जा रहा था ।इसी दौरान पाइपलाइन से गैस के रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और फैक्ट्री में विस्फोट हो गया ।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  गढ़वा- जल संसाधन मंत्री के इलाके में जल संकट, सैकड़ों बाल्टी लेकर पहुंचे लोग ! दो पानी या बंद करो होल्डिंग टैक्स !
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now