- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

Heat Wave के बीच प्यास बुझाने बंदरों ने लगा दी कुएं में छलांग, 40 बंदरों की डूबने से हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 3, 2024

Heat Wave के बीच प्यास बुझाने बंदरों ने लगा दी कुएं में छलांग, 40 बंदरों की डूबने से हुई मौत

पलामू: झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पलामू में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी से आदमी ही नहीं जानवर भी परेशान है। गर्मी के बीच अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में पहुंचे बंदरों के झुंड ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के अंदर पानी में डूबने से 40 बंदरों की मौत हो गई है।

चुनाव परिणाम से पहले जेएमएम और कांग्रेस में घमासान, JMM उम्मीदवार ने कांग्रेस पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप
पांकी मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर सोरठ जंगल के समीप एक कुएं में डूबने से 40 बंदरों की मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों को इसकी सूचना चारवाहा ने दी। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले तक यहां भीषण गर्मी पड़ रही थी तापमान 47 डिग्री के पार चला गया था। इसी बीच बंदरों का एक झुंड पानी की तलाश में कुएं तक आया। प्यास बुझाने के लिए बंदरों ने पानी में छलांग लगा दी। कुएं के अंदर लोहे की सीढ़ियां लगी हुई थी बाहर निकलने के लिए, लेकिन बंदरों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं समझ में आया होगा और पानी के अंदर फंसे बंदरों की डूबने से मौत हो गई। जब कुएं के पानी से दुगंध आने लगी तो चारवाहे कुएं के पास गए और देखा कि कुआं में बंदर मरे हुए है। कुएं के पास ही एक डैम भी है जहां बंदर अक्सर पानी पीने आते थे लेकिन उस डैम में अभी पानी नहीं है, इसलिए बंदरों का झुंड इस कुएं तक आ गया।

See also  Ravi Shankar Prasad का भारी विरोध, पटनासाहिब में रोड़ शो के दौरान BJP उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now