- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

7th Phase: दुमका, राजमहल और गोड्डा में बीजेपी की अग्निपरीक्षा, सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग , 52 प्रत्याशियों का होगा फैसला

7th Phase

रांची:7th Phase  और आखिरी चरण के लिए झारखंड की तीन सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल में शुक्रवार की सुबह सात बजे से वोटिंग होगी । बीजेपी के लिए पुराना रिकॉर्ड बेहतर करने की चुनौती है तो दूसरी ओर जेएमएम और कांग्रेस के लिए मरो या जिओ वाली स्थिति है । 2019 के चुनाव में बीजेपी ने दुमका और गोड्डा में विजय हासिल की थी तो राजमहल सीट पर जेएमएम का कब्जा रहा था।

कहां कितने वोटर्स

चुनाव आयोग ने आखिर चरण के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है। तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा, राजमहल और दुमका में कुल मतदाताओं की संख्या 53,23,886 है। उनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला समेत 33 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वहीं कुल बूथों की संख्या 6258 है। इनमें से 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभालेंगे। 18 बूथ यूनिक हैं।

See also  गोड्डा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

राजमहल में महिला वोटर्स ज्यादा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 17,04,671 मतदाता एक जून को मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 8,51,165 पुरुष, 8,53,496 महिला और 10 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2020 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 127 शहरी क्षेत्र में और 1893 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 166 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 3 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 6 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 5 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

दुमका में लगभग 16 लाख वोटर्स

दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15,91,061 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 7,99,045 पुरुष, 7,92,010 महिला और 6 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1891 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 105 शहरी क्षेत्र में और 1786 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं।इस निर्वाचन क्षेत्र में 70 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 1 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 3 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 11 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

See also  नीरज सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, केस के IO और APP को जारी होगा नोटिस

गोड्डा में 20 लाख मतदाता

गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20,28,154 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 10,50,328 पुरुष, 9,77,809 महिला और 17 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2347 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 257 शहरी क्षेत्र में और 2090 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं।

चुनावी मैदान में कुल 52 प्रत्याशी

राजमहल में 14 और गोड्डा तथा दुमका में 19-19 उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे। बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गयी है। मतदान के दिन दूरस्थ इलाके के मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गयी है। वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्था बनायी गयी है।

See also  दुमका के बड़े होटल में शराब, शबाब सबका होता है इंतजाम, पुलिस ने मारी रेड तो उड़ गए होश

 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने होटवार जेल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

AC Helmet for Police: भीषण गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रांची में मिलेगा AC वाला हेलमेट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now