School को Bihar में बंद करने का निर्देश, मुख्यमंत्री ने जारी किया निर्देश, भीषण गर्मी से 100 बच्चों की बिगड़ गई थी तबियत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2024

पटना: बिहार में भीषण गर्मी की वजह से सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को दे दिया है।

cm

इससे पहले राज्यपाल ने भी गर्मी और लू की वजह से स्कूल के बच्चों की तबियत बिगड़ने को लेकर मुख्य सचिव से बात की थी और उन्हे स्कूल बंद करने का निर्देश दिया था। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि जिन जिलों से बच्चों के बेहोश होने और बीमार पड़ने की खबरें आई थी उन जिलों के राज्यपाल से बात की। इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्य सचिव से स्कूलों में अवकाश देने पर भी चर्चा की। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होने मुख्य सचिव से चर्चा के बाद स्कूलों में अवकाश देने का निर्देश दिया है।

Heat Wave: नीतीश नहीं राजभवन को आई गर्मी में झुलसते बच्चों पर रहम; छुट्टी का दिया निर्देश , 100 के करीब बच्चे और शिक्षक अस्पताल में भर्ती

See also  15 दोषियों को सजा ए मौत, केरल में बीजेपी नेता की हत्या में कोर्ट का फैसला

bihar governor 1राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद बिहार के मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर आठ जून तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है।

latter 2

बिहार से लेकर दिल्ली तक भीषण गर्मी से त्राहिमाम मचा हुआ है। राजस्थान, झारखंड, यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 52 डिग्री के पार चला गया। झारखंड के डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 47.7 दर्ज किया गया। आसमान से उगल रही आग ने पूरे उत्तर भारत को प्रभावित कर दिया है।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now