Heat Wave: गर्मी में तोड़ डाले सारे रिकार्ड, झारखंड से दिल्ली और राजस्थान तक गर्मी से त्राहिमाम, 50 के पार पहुंचा पारा

बिहार के 9 जिलों में लू का कहर, 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा, रोहतास सबसे गर्म,सीमांचल में बारिश से राहत

रांची: झारखंड समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पर रही है। मई में कई जगहों पर बढ़ती गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। झारखंड के डाल्टेनगंज में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.5 दर्ज किया गया जो मई महीने में पिछले एक दशक में सबसे अधिक है। इससे पहले मई में अधिकतम तापमान 6 मई 1978 को 47.8 दर्ज की गई थी। गढ़वा में 47.2, चाईबासा में 43.3 राजधानी रांची में 40.2 °C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई ।सबसे अधिक वर्षा 6.5 एमएम पाकुड़ में दर्ज की गयी।

palamu

पीएम मोदी ने  झारखंड में  जिस पानी के घोटाले का किया जिक्र उसकी क्या है पूरी कहानी,  इंजीनियर्स की क्यों रुक गई है सैलरी; पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। दिल्ली से लेकर पंजाब और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चुरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री दर्ज की गई, वही गंगानगर में 49.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।पंजाब के बठिंडा में आज दिन का पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।वहीं पंजाब के हिसार में अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

See also  Kodarma Election Result 2024: कोडरमा में फिर पलटी बाजी, RJD ने नीरा यादव को किया पीछे; कितने वोटों का अंतर

दिल्ली में जारी है लू का प्रकोप

दिल्ली में आज अधिकांश स्थानों पर लू चली और कुछ स्थानों पर भीषण लू चली. मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली-मुंगेशपुर में 49.9° सेल्सियस, नजफगढ़ में 49.8° सेल्सियस, नरेला में 49.9°सेल्सियस, ये दिल्ली का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now