Ranchi के Xtreme बार में गोली चली, DJ की गोली मारकर हत्या, बाउंसर और शराब पीने आये युवकों में हुआ था विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 27, 2024

Ranchi के Xtreme बार में गोली चली, DJ की गोली मारकर हत्या, बाउंसर और शराब पीने आये युवकों में हुआ था विवाद

रांची: राजधानी रांची के एक्सट्रीम बार में रविवार देर रात गोली चली। फायरिंग में बार के डीजे की मौत हो गई। इस हत्या के पीछे बार में बाउंसरों और शराब पीने आये युवकों के बीच का विवाद बताया जा रहा हैै।

Cyclone Remal का असरः बंगाल से ओडिशा तक बारिश और तेज हवाओं का कहर, झारखंड में भी दिख रहा है असर
घटना की सूचना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, रांची सिटी डीएसपी वी रमन और चुटिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। रांची एसएसपी ने बार में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बताया कि रविवार रात बार में चार-पांच युवक शराब पी रहे थे, इसी दौरान बार के बाउंसरों और युवकों के बीच वाद-विवाद हुआ। इसके बाद बार में मौजूद सभी युवक बाहर चले गये। देर रात करीब एक बजे ये सभी युवक वापस बार में लौटे , तब तक बार बंद हो चुका था। अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे एक्सट्रीम बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मारकर सभी फरार हो गए। घटना के बाद बार के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

See also  बीजेपी के विवादित सांसद बृजभूषण के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले ने तीन बच्चों को कुचला, एक की मौत ; बच्चों को देखने तक के लिए रूके नहीं बीजेपी प्रत्याशी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now