Jharkhand: कल्पना सोरेन ने की अन्याय पर न्याय की प्रचंड जीत के लिए मतदान की अपील, चारों सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 25, 2024

Hemant Soren kalpna soren

रांचीः झारखंड की चार सीटों पर चल रही वोटिंग पर इस बार जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन के पास बड़ी चुनौती है कि इन सीटों पर बीजेपी को मात दे ।  जेएमएम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अपील जारी कर लोगों अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत के लिए वोट देने की अपील की है ।

 

कल्पना सोरेन का पूरा पोस्ट यहां हैं

जोहार,

देश में बदलाव की जो बयार चल रही है वह किसी नेता एवं राजनीतिक दल की मेहनत से नहीं बल्कि जनता मालिक के कारण हो सका है। अन्याय, झूठ, शोषण और अत्याचार से त्रस्त जनता अपने समावेशी, उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए मतदान कर रही है।

देश में होने वाले कुल 7 चरणों के चुनाव का आज यह छठा चरण है। आज झारखण्ड में भी गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद और रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता अन्याय पर न्याय की प्रचंड जीत के लिए, अपने हक-अधिकारों की रक्षा के लिए मतदान करेगी।

हेमन्त जी झारखण्ड के हक और अधिकार की बात कर रहे थे। ₹1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया, पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड, स्थानीयता नीति, आदि विषयों पर हेमन्त जी स्पष्ट नीति के साथ कदम बढ़ाए थे, परंतु झारखण्ड विरोधी लोगों ने इसमें अड़चनें पैदा की। इन समस्याओं को दूर करने के लिए हेमन्त जी को आपका साथ चाहिए।

आप सभी से आग्रह है कि भारी से भारी संख्या में अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मतदान करें। आप सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

ध्यान रखें, पहले मतदान, फिर जलपान

INDIA जीत रहा है!

जय झारखण्ड!

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

 

See also  Hemant Soren की नियमित जमानत पर 10 मई को फैसला

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान शुरु, देश भर की 58 सीटों पर वोटिंग; राजधानी दिल्ली की सभी 7 निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान

6th Phase Jharkhand ; रांची,जमशेदपुर,धनबाद और गिरिडीह में सुबह से मतदान केंद्रों पर कतार, रांची में राज्यपाल ने डाला वोट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now