अमित शाह का रांची में रोड शो, उमड़ी भीड़ देख गदगद हुए गृहमंत्री; संजय सेठ को जिताने की अपील की

Amit Shah Road show in ranchi

रांचीः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रांची में रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के लिए वोट मांगा  । चुटिया में आयोजित रोड में भारी भीड़ उमड़ी । बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और समर्थक सड़कों पर नजर आए । अमित शाह को देखने के लिए सड़के के दोनों किनारों पर भारी भीड़ नजर आई ।

Amit Shah Road show in ranchi

अमित शाह ओडिशा में चुनावी सभा करने के बाद रांची आए थे । उनके साथ प्रत्याशी संजय सेठ भी कार पर मौजूद थे । संजय सेठ दूसरी बार रांची से चुनाव जीतने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं।

Amit Shah Road show in ranchi

रोड शो इंदिरा गांधी चौक से शुरू होकर शिशु मंदिर तक गया।गृह मंत्री रथ पर सवार थे। उनके साथ रांची लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, पूर्व डिप्टी मेयर और संयोजक संजीव विजयवर्गीय, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, कार्यक्रम प्रभारी वरुण साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर भी मौजूद थी।

रथ के आगे-आगे पारंपरिक वेशभूषा में 500 महिलाएं गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ 200 लोग भी मौजूद थे। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गये थे। इसके अतिरिक्त पार्टी के 200 कार्यकर्ता अपने स्तर से उनकी सुरक्षा में लगे थे।

1.3 किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई गृह मंत्री अमित शाह की एक झलक पाने को बेताब था। रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्साह के साथ लोगों ने पूरे रास्ते गृह मंत्री पर फूलों की बारिश की। उनका दिल खोलकर स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाथ हिलाकर और फूलों से उनका अभिनंदन किया।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग ‘अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे लग रहे थे। लोग जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लग रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now