- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मैं चोरों को चैन की नींद नहीं सोने दूंगा, उनका खजाना खाली कर दूंगा, इसलिए ये मुझे गोली मारने की बात करते हैः पीएम का विपक्ष पर हमला

मैं चोरों को चैन की नींद नहीं सोने दूंगा, उनका खजाना खाली कर दूंगा, इसलिए ये मुझे गोली मारने की बात करते हैः पीएम का विपक्ष पर हमला

गिरीडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिरनी में कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नक्सलवाद से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री के साथ इस मंच पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ कोडरमा से बीजेपी उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह से आजसू पार्टी के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी और गाडेय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप वर्मा भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने अपनी सभा को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर में सोमवार को हुए मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि इस पूरे चुनाव में अगर कोई मुझसे से पूछे कि मोदी जी सबसे संतोषजनक बात आपको क्या लगी? तो मैं कहूंगा कि कल श्रीनगर में जो मतदान हुआ है, लोकतंत्र के प्रति जिस प्रकार से श्रद्धा व्य​क्त की गई है, भारत के संविधान के प्रति जो मुहर लगाई गई है, दशकों बाद श्रीनगर में चुनाव को उत्सव था और इतना भारी मतदान हुआ। लोग कह रहे थे कि ये धारा 370 जाने के कारण ये संभव हुआ है, मोदी के आने के बाद ये संभव हुआ है। इस एक घटना से ये बात साफ हो जाती है कि मोदी के काम की दिशा सही है और मोदी के प्रयास सही परिणाम लाते हैं। श्रीनगर में कल का मतदान पूरे देश के लिए उमंग, उत्साह और संतोष का अवसर है।

See also  बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवार को लेकर पहली सूची जारी की, झारखंड के 11 सीटों पर उम्मीदवार का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, वाराणसी से लगातार तीसरे बार बने है उम्मीदवार
पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने गरीबी देखी है और जो तकलीफें मैंने झेली हैं, मैं उन तकलीफों से देश के गरीबों को मुक्त कराना चाहता हूं। इसलिए मोदी का मंत्र है- वंचितों को वरीयता। जिन्हें पहले पूछा तक नहीं जाता था, मोदी ने उन्हें पूजा है।मैं किसी राजघराने में पैदा नहीं हुआ हूं न ही किसी शाही परिवार में पैदा हुआ हूं और न ही मेरे पिता किसी गांव के प्रधान तक बने हैं, मेरे घर में कोई चुनाव तक नहीं लड़ा है। मैं एक गरीब का मां का बेटा हूं। मैं चाय बेचते-बेचते यहां ​तक पहुंचा हूं और आपने यहां पहुंचाया है।कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका। इस आग में वामपंथियों ने भी अपनी रोटियां सेकीं। ये भाजपा की सरकार है, जिसने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई। मोदी को चुनौतियों को टालना नहीं, टकराना आता है।जब देश में एक मजबूत सरकार होती है, तो वो सबसे पहले देश का हित देखती है, देश के लोगों का हित देखती है, लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है, तो वो देश को भी कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी भी देशवासियों का भला नहीं कर सकती।

See also  PM मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, कहा-हमारी सरकार आदिवासियों के उत्थान पर दे रही है सबसे ज्यादा ध्यान

Godda में अभिषेक आनंद झा के नामांकन से बीजेपी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ी, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रपौत्र ने ठोकी दावेदारी

पीएम ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मैंने लाल किले से कहा था, मैं भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन खपा दूंगा। JMM-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी-गठबंधन, इन सारी बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है।मैं चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद भी उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा। ये पैसे आपके हैं, इन पैसों के मालिक आप हैं। कोई चोरी-लूट नहीं कर सकता है। मोदी इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है, इसलिए ये मोदी को गोली मारने की बात करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now