Mumbai: 14 की मौत, 79 घायल, अजमेरा ग्रुप की मौत की होर्डिंग ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2024

Mumbai Hording Collapse: मुंबई में होर्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है ? क्या रेलवे और क्या बीएमसी प्रशासन इसको लेकर देश की आर्थिक राजधानी में बहस छिड़ गई है । मुंबई में किसी भी होर्डिंग की लंबाई चौड़ाई की सीमा तय है ।  नियमों के मुताबिक चालीस गुणे चालीस फीट से ज्यादा का होर्डिंग नहीं लगाया जा सकात है लेकिन घाटकोपर में रेलवे की जमीन पर 120 गुणे 120 फीट का होर्डिंग लगा दिया गया । 

Mumbai Hording Collapse

 

14 की मौत 79 घायल

मुंबई की ‘मौत की होर्डिंग’ में मरने वालों की संख्या चौदह हो गई है। जबकि घायलों की संख्या 79 है। बताया जा रहा है कि कई लोग गंभरी तौर से घायल हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती  है।

मुंबई में मौत की होर्डिंग का मालिक अजमेरा ग्रुप

सबसे हैरानी की बात ये है कि कानून को ताक पर रखकर जिस अजमेरा ग्रुप ने इस होर्डिंग को बनाया था उसका प्रचार भी खूब किया गया था । पिछले साल 2 अप्रैल को Ajmera Realty and Infrastructure ने बड़ी धूम-धाम से इस मेगा होर्डिंग्स को लॉन्च कर के ऐलान किया था कि ये एशिया का सबसे बड़ी होर्डिंग है । लेकिन एक साल के अंदर इतना बड़ा हादसा हुआ कि सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ गई । चौदह लोगों की मौत हो गई और इतने लोग घायल हो गए ।

See also  RJD के पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी BJP में शामिल, 20 साल रहें लालू यादव की पार्टी में, तेजस्वी की गैरहाजिरी के बीच बड़ा झटका

Ajmera Realty

मुंबई में आंधी और बारिश से तबाही

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शाम को घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना स्थल का दौरा किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि विभिन्न विभाग फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।  रात 9 बजे तक घायलों में से 61 को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में, 3 को जुहू के एचबीटी अस्पताल में, 4 को एम.जे. फुले विक्रोली में और 1 को प्रकृति अस्पताल, कलवा में भर्ती कराया गया था। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) ने शाम करीब साढ़े चार बजे घटना की सूचना दी। इसके अलावा मुंबई के विभिन्न हिस्सों में 187 पेड़/शाखाएं गिर गईं, जिससे 5 घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

Ajmera Realty
अजमेरा ग्रुप के मेगा होर्डिंग का मलबा

श्री जी बिल्डिंग का टावर गिरा

इधर खराब मौसम के कारण शाम करीब 4.22 बजे मुंबई में श्री जी टॉवर, वडाला (पूर्व) के पास, एक गोदाम के सामने, बरकत अली नाका में एक पार्किंग स्थल पर एक लोहे और स्टील का मचान गिर गया। घटना की सूचना एमएफबी ने शाम 5.50 बजे दी। “श्री जी टावर के पास पूरा मेटल स्टील मचान ढह गया। पास की सड़क पर करीब 10 गाड़ियाँ खड़ी थीं ।

See also  मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन को लगा बड़ा झटका, भ्रष्टाचार कानून के तहत जांच की गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

 

होर्डिंग गिरने से कई मरे

घाटकोपर के जिमखाना रिक्रिएशन सेंटर के पेट्रोल पंप के पास होर्डिंग गिरने से सबसे बड़ा हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि इसे रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से सड़क किनारे रखा गया था। बीएमसी का दावा है कि उन्होंने  रेलवे को सूचित किया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई ।   40×40  के होर्डिंग लगाने की इजाजत है लेकिन यह होर्डिंग 120 × 120 था । बीएमसी के आरोप का खंडन करते हुए, मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा, “यह होर्डिंग रेलवे की जमीन पर नहीं है, और इसका किसी भी तरह से भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।”

पूरे मुंबई में बारिश

दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली के उपनगरों में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश देखी गई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर में भी मध्यम बारिश हुई।

See also  पारा शिक्षकों का सीएम हाउस घेराव, पुलिस बल ने रोकने के लिए छोड़ आंसू गैस के गोले

बारिश -आंधी की थी चेतावनी

दोपहर 3 बजे, आईएमडी ने एक नाउकास्ट चेतावनी जारी की। “अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।”

सुशील मोदी के निधन से बीजेपी में शोक की लहर, पीएम मोदी, अमित शाह; राजनाथ सिंह, लालू यादव और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now