अमेठी में प्रियंका गांधी का भाषण सुन ‘रोने’ लगीं स्मृति ईरानी ! रुलाने वाली Speech का असर हुआ तो अमेठी का नतीजा क्या होगा ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2024

प्रियंका गांधी

अमेठीःकांग्रेस महाचिव प्रिंयका गांधी ने में गुरुवार की रात जो भाषण दिया है उसके बाद बीजेपी सांसद और प्रत्याशी स्मृति ईरानी के खेमे में सनसनी है । जी हां पहली बार प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी की शहादत को लेकर लंबा और इमोशनल भाषण दिया । प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के राजानति में आने से लेकर अमेठी से अपने भावनात्मक संबंधों के जरिए किशोरी लाल शर्मा के लिए वोट मांगा ।

प्रियंका गांधी का इमोशनल भाषण

प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी की शहादत के बाद के माहौल को याद करते हुए कहा कि

वर्षों बाद सोनिया जी को लगा कि कांग्रेस पार्टी संकट में है।

कांग्रेस पार्टी टूटने वाली थी। तमाम राजनेता आते थे और मां से कहते थे कि राजनीति में आइए। मैंने मना किया कि राजनीति में मत जाओ, तुम्हें भी कुछ हो जाएगा।मां ने कहा- अगर आज मैं पार्टी के लिए आगे नहीं बढूंगी तो मैं इन्हें और अपने आपको जवाब नहीं दे पाऊंगी। ये तय था कि वे अपना पहला चुनाव अमेठी से लड़ेंगी, क्योंकि ये मेरे पिता की कर्मभूमि थी।उन्होंने एक दिन मुझसे कहा कि प्रियंका मैं चुनाव कैसे लडूंगी? मैंने कभी चुनाव नही लड़ा। मैंने उनसे कहा- मैं ये चुनाव लड़वाऊंगी, मैं अमेठी संभालूंगी।

जब मेरे पिता शहीद हुए, तो मैं नाराज थी। मुझे दुख था कि कोई हमारा दुख नही समझता, लेकिन जब हम पिताजी के अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद आए तो ट्रेन अमेठी से होकर गुजरी।जब ट्रेन रुकी तो मैंने देखा कि यहां के लोग, पार्टी के कार्यकर्ता फूट-फूटकर रो रहे थे। वे सब आधी रात में हमारा इंतजार कर रहे थे। उन सबमें एक ही बात थी कि कैसे भी राजीव जी के अंतिम दर्शन हो जाएं।जब मैंने ये देखा तो मैं समझ पाई कि ये सिर्फ मेरा ही दुख नहीं था। सिर्फ मेरी मां और भाई नहीं टूटे थे। बल्कि अमेठी की जनता भी रो रही थी, क्योंकि उनका भी भाई और बेटा चला गया था।इसलिए जब मां ने कहा कि मैं अमेठी से चुनाव लडूंगी तो मैंने बिना हिचकिचाए कहा था कि जब मैं यहां आऊंगी तो अपने परिवार के बीच आऊंगी।

जब बचपन को प्रियंका ने किया याद

प्रियंका गांधी ने बचपन का वाकया याद करते हुए अमेठी के वोटर्स को कांग्रेस के पक्ष में करने की कोशिश करती हुई नजर आई। प्रियंका ने कहा कि

See also  पटना के DM चंद्रशेखर सिंह ने परीक्षार्थी को मारा थप्पड़, BPSC PT परीक्षा में पेपर लीक का आरोप को लेकर हो रहा था हंगामा

 

एक नेता और जनता के बीच में कैसा रिश्ता होता है, यह सीख मुझे अपने पिताजी से मिली है।मेरे पिताजी एक नेक इंसान थे, उनका दिल बहुत साफ था, वे बहुत हिम्मत वाले थे।उन्होंने अमेठी के लिए बहुत काम किया। यहां बड़े-बड़े उद्योग खोले, सड़कें बनवाई और कुछ कमी रह जाने पर प्यार से आपकी डांट भी खाई।’सद्भावना यात्रा’ के दौरान पिताजी रात-रात भर काम किया करते थे। मुझे रात में तब तक नींद नहीं आती थी, जब तक पिताजी की आहट नहीं सुन लेती। डर लगता था, कहीं कोई कुछ कर न दे। 1991 में एक फोन आया। बताया गया कि पिताजी को कुछ हो गया है। मैं समझ गई कि कुछ बुरा हुआ है।मुझे अपनी मां को यह बताना पड़ा कि जिसके प्रेम के लिए उन्होंने कई त्याग किए थे, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। मां की आंखों में अंधेरा सा छा गया। मैंने उस दिन के बाद अपनी मां की हंसी पहले की तरह कभी महसूस नहीं की। मैं इस देश से बहुत नाराज हुई, मैंने देश को अपनी अमानत भेजी थी, जो टुकड़ों में खून से लथपथ तिरंगे में वापस आए थे।मेरी मां ने पहले ही इंदिरा जी की हत्या का सदमा देखा था, वो अब अपने पति को खो चुकी थीं। मां ठीक से खाना नहीं खाती थीं, बड़ी मुश्किल से खिलाना पड़ता था। वे कई साल तक इस सदमे से बाहर नहीं आ पाईं।

प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में एक व्यक्ति की पूजा की है अपने पिता राजीव गांधी की । कांग्रेस महासचिव ने अमेठी में पीएम मोदी पर भी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि उन्होंने चंद पूंजीपतियों के लिए काम किया है ।

 

See also  लोबिन हेम्ब्रम का BJP प्रेम! बोले- राजमहल सांसद विजय हांसदा को हराने के लिए कुछ भी करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम जमानत

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम जमानत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now