हेमंत सोरेन का विरोध करते करते सीता सोरेन ने शिबू सोरेन को भी बता दिया भ्रष्टाचारी, विवाद बढ़ा तो पोस्ट किया डिलीट,मांगी माफी,

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2024

हेमंत सोरेन का विरोध करते करते सीता सोरेन ने शिबू सोरेन को भी बता दिया भ्रष्ट्राचारी

रांची: जेएमएम से बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार सीता सोरेन ने अपने ससूर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन पर जमकर हमला बोला है। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिबू सोरेन को भ्रष्टाचारी तक बता दिया।

sita post

ससुर शिबू सोरेन पर पहली बार हमला

सीता सोरेन ने पीएम मोदी के झारखंड आगमन पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और हेमंत सोरेन के साथ शिबू सोरेन पर जमकर हमला बोला। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा कि परिवारवादी शहजादे और बाप-बेटे की जोड़ी ने झारखंड को लूट का अड्डा बनाकर छोड़ दिया है। लेकिन अब जनता ने ठान लिया है कि इस बार ठगबंधन का पूरी तरह से सफाया होगा। 14 के 14 सीटों पर झारखंड की जनता कमल खिलाएगी।

बाद में विवाद बढ़ने और आलोचनाओं के बाद सीता सोरेन ने शिबू सोरेन को लेकर किया गया पोस्ट डिलीट कर दिया।

mafi sita soren

उन्होने इस पोस्ट पर माफी मांगते हुए लिखा कि अभी अभी पता चला है कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट पोस्ट किया गया है जो असंवेदनशील है और मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।
चुनावी व्यस्तताओं के कारण मैं अपना सोशल मीडिया खुद नहीं चला पा रही हूं, और इसकी जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया टीम को दी थी जिसकी तरफ से चूक हुई है। मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही कर दी गईं है।

See also  इरफान का कांग्रेस आलाकमान को अल्टीमेटमः मुस्लिम वोट को हल्के में नहीं ले पार्टी, मुसलमान को नजरअंदाज करना होगा आत्मघाती!

साथ ही मैं ये कहना चाहती हूं कि जिसने भी मेरी राजनीति को देखा है वे जानते हैं कि मैं बाबा का कितना सम्मान करती हूं पर कुछ लोग इतने मुद्दाविहीन हैं कि इस ट्वीट का राजनैतिक फायदा उठाना चाहते हैं। झारखंड की जनता से आग्रह है कि इनकी भ्रामक बातों में न फंसे।

sita post
सीता सोरेन ने आगे लिखा कि झारखंड के भोले भाले गरीब आदिवासियों की जमीन लूटने वाले आज सलाखों के पीछे हैं। जिसने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़ेगा ये मोदी जी गारंटी ने दी है। झारखडं की जनता को @narendramodi जी का गारंटी पर पूरा भरोसा है ।

सीता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए लिखा कि 400 सीट वाली कांग्रेस आज सूक्ष्मदर्शी से भी नहीं दिखती।और अब देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार @BJP4India को 370 पार कराकर वो परिवारवादी कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील जरूर ठोंक देगी ।याद कीजिए 2014 से पहले का वो दौर जब आए दिन बम धमाके होते थे लेकिन जब से @narendramodi जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से आतंकवाद का नामोनिशान मिट गया है। यही एक वजह काफी है फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए ।

See also  SBI ने बैंक लोन किया सस्ता लेकिन FD कराने वालों को दिया बड़ा झटका, जानें अब क्या है नई दरें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now