JAC Result: झारखंड में 12वीं बोर्ड के नतीजे कल होंगे घोषित, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

Jac Result

JAC Result Date: झारखंड बोर्ड से 12वीं (12th Board Result) की परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स का परिणाम जारी होने वाला। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 30 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर देख सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।

हेमंत सोरेन की विरासत को आगे बढाने के लिए Kalpana Soren ने कसी कमर, देवर बंसत भी साथ

4 लाख छात्रों ने दी थी बोर्ड परीक्षा

jac result

राज्य भर में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 4 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जैक 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल के रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।

Kalpana Soren की राजनीतिक पारी शुरू, गांडेय सीट से किया नामांकन

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, ‘झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य, साइंस और व्यावसायिक) परीक्षा 2024 के परीक्षाफल का प्रकाशन दिनांक 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे जैक सभागार में किया जाना है।’

एसएमएस के जरिए ऐसे जाने अपना रिजल्ट

एसएमएस से अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने मोबाइल से JAC12 (स्पेस) अपना रोल कोड (स्पेस) अपना रोल नंबर टाइप करके, इस मैसेज को 56263 पर भेजना होगा. इसके अलावा आप बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. परीक्षार्थी रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Hemant Soren की याचिका पर ED को नोटिस, फैसले में देरी को लेकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now