Kalpana Soren को JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन ने दिया सिंबल, गांडेय विधानसभा सीट से सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन

Kalpana Soren को JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन ने दिया सिंबल, गांडेय विधानसभा सीट से सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गांडेय में हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवार है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कल्पना सोरेन को पार्टी का सिंबल दिया। कल्पना सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। गांडेय सीट पर सरफराज अहमद के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हो रहा है। सरफराज ने 31 दिसंबर को अचानक गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था। उस समय कयास ये लगाया जा रहा था कि गांडेय से कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ना है इसलिए उन्होने इस्तीफा दे दिया है। कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी इसको लेकर भी इस इस्तीफे को जोड़ा जा रहा था। ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होने की स्थिति में कल्पना को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है ऐसे कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया और सरफराज अहमद राज्यसभा के सांसद बनाये गए।

See also  Hemant Soren से कल्पना सोरेन ने होटवार जेल में की मुलाकात, कांग्रेस प्रभारी की भी पूर्व मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात

kalpana postHemant Soren की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई
गांडेय उपचुनाव में नामांकन भरने से पहले कल्पना सोरेन ने जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के हाथों पार्टी का सिंबल और आशीर्वाद लिया। इसके बाद कल्पना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर अपनी भावनाओं को रखते हुए लिखा कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो!
झारखण्डवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो!

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी द्वारा मुझे गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है। उपचुनाव हेतु झामुमो के तीर-कमान की शक्ति के साथ कल नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व आज आदरणीय बाबा, मां और दीदी का आशीर्वाद लिया।

shibu soren
झारखण्डी अस्मिता की रक्षा करने वाले सच्चे सिपाही हेमन्त जी की जीवन संगिनी, मैं, कल्पना मुर्मू सोरेन, झामुमो की सिपाही के रूप में झारखण्ड और गांडेय विधानसभा की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करती रहूंगी।
आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले वक्त में गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदली जाएगी।
जोहार!

See also  Kalpana Soren सोमवार को लेंगी विधायक पद की शपथ, विधानसभा में स्पीकर दिलाएंगे शपथ

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद!
हेमन्त सोरेन जिंदाबाद!
जय झारखण्ड!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now