Dhanbad बीजेपी में सिर फुटव्वल: ढुल्लू महतो और BJP नेता रागिनी सिंह समर्थकों के बीच झड़प ; एक गंभीर रूप से घायल

Dhanbad बीजेपी में सिर फुटव्वल: ढुल्लू महतो और BJP नेता रागिनी सिंह समर्थकों के बीच झड़प ; एक गंभीर रूप से घायल

Dhanbad में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के समर्थक भिड़े

  • भाजपा नेत्री एक समर्थक गम्भीर रूप से हुआ घायल
  • पुलिस ने घायल को SNMMCH में कराया गया भर्ती,जाँच में जुटी

Dhanbad  BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो और बीजेपी  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के समथकों के बीच आपस मे भिड़ंत हो गई।बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर दोनों समर्थकों में भिड़ंत हुई है।जहां बाघमारा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के समर्थक के बीच मारपीट की घटना हुई है।घटना केंदुआडीह थाना क्षेत्र के एकड़ा पुल के पास हुई है।घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह थाना की पुलिस ने घायल सुजीत केवट को धनबाद SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।पुलिस ने जांच में जुट गई है।

लाठी और रॉड से की पिटाई

घायल युवक ने कहा कि ढुल्लू महतो समर्थक दिनेश रवानी और सुनील राय और उसके साथ 20 से 25 लोगो ने उसे बंधक बना कर 14 नम्बर चानक ले गया। जहां लाठी रॉड और ईंट पत्थर से उसकी  बुरी तरह से पिटाई की और जब वह बेहोश हो गया तो उसके  कमर में देशी कट्टा रख कर सभी लोग भाग निकले। वही घटना के लेकर घायल सुजीत केवट के भाई सूरज ने बताया की कुछ माह पुर्व उनके चाचा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।जिसके चलते आज सुबह  दिनेश रवानी और सुनील राय ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा। वही घटना के बाद पुलिस घायल का बयान दर्ज करने SNMMCH अस्पताल पहुंची जहां घायल से पूरी घटना की जानकारी ली और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही 

ढुल्लू महतो पर दबंग होने का आरोप

ढुल्लू महतो बीजेपी  के धनबाद प्रत्याशी हैं और उन्हें BJP ने PN Singh  की जगह इस बार टिकट दिया उनके खिलाफ़ BJP में अंदरूनी जंग चल रही है स्थानीय BJP नेता उन्हें पसंद नहीं करते हैं माना जा रहा है कि राजपूत समुदाय के लोग महतो के ख़िलाफ़ चुनावी रणनीति भी बना रहा है दूसरी तरफ़ ढुल्लू अपने छवि सुधारने के लिए लगातार घर घर जा रहे हैं ,लोगों से मिल रहे हैं

अर्जुन मुंडा ने खूंटी से किया नामांकन, बाबूलाल और सुदेश महतो हुए शामिल, राजनाथ सिंह ने सभा कर कांग्रेस पर बोला हमला

अर्जुन मुंडा ने खूंटी से किया नामांकन, बाबूलाल और सुदेश महतो हुए शामिल, राजनाथ सिंह ने सभा कर कांग्रेस पर बोला हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now