Lalu के बच्चे ने मोदी और नीतीश को गिनाएं किस किस के कितने बच्चे…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2024

Lalu के बच्चे ने मोदी और नीतीश को गिनाएं किस किस के कितने बच्चे

पटना: लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और दोनों के ही ओर से कई राजनीतिक बयान के साथ साथ व्यक्तिगत बयानबाजी हो रही है। बढ़े राजनीतिक तापमान के बाद अब बच्चे पैदा करने और जनसंख्या को लेकर बयानबाजी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर अब तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।

Harsh Goenka: खरबरपति बिजनेसमैन अपने स्टॉफ को नहीं देता इतनी सैलरी की बनवा सके टॉयलेट ! अब पीएम मोदी के लिए कर रहा है प्रचार
बच्चे पैदा करने पर पीएम और सीएम के बयान पर बवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले अपने चुनावी सभा के दौरान लालू परिवार पर हमला बोला था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 9 भाई-बहन होने पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा था कि इतने इतने बच्चे पैदा कर लेते है, पहले पत्नी को सेट किया, बेटा को सेट किया अब बेटी को सेट करने में लगे हुए है। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो वे कहते थे कि यहां के संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा कर किसको बाटेंगे, जिनके ज्यादा बच्चे है उनको बांटेंगे। घूसपैठियों को बाटेंगे, आपको मंजूर है ये। ये कांग्रेस का मैनिाफैस्टो कह रहा है कि वो माताओं-बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उनकी संपत्ति को बांट देंगे, और उनको बाटेंगे जिनको लेकर मनमोहन सिंह जी की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। अर्बन नक्सल की सोच आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे, यहां तक जाएंगे मै कह रहा हूं।

See also  दिल्ली के बाद अब बिहार में भूकंप के झटके, सीवान में धरती हिलने से दहशत

तेजस्वी ने ऐसे किया पलटवार

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार द्वारा बच्चे पैदा किये जाने वाले बयान पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, बाब साहेब अंबेडकर से लेकर सुभाष चंद्र बोस और अटल बिहार वाजपेय के भाई-बहनों की संख्या गिना दी।तेजस्वी ने कहा कि , “…आजकल वे नहीं बोलना चाहते हैं लेकिन उनसे बुलवाया जा रहा है… जो लोग उनसे बुलवा रहे हैं उन्हें हम बता दें बाबा साहेब अंबेडकर 14 भाई-बहन थे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी 14 भाई-बहन थे, मुख्यमंत्री भी 5 भाई-बहन हैं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 7 भाई-बहन थे, PM मोदी 6 भाई-बहन हैं… इस तरह के बयान जो लोग मुख्यमंत्री से दिलवा रहे हैं उन्हें पहले यह सब देखना चाहिए। यह कोई मुद्दा नहीं है… मुद्दों की बात होनी चाहिए, बिहार की तरक्की, विकास की बात होनी चाहिए…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now