Lawrence Bishnoi और Aman Sahu का गठजोड़, झारखंड में एक साथ चला रहे है गिरोह, NIA जांच में खुलासा

Lawrence Bishnoi और Aman Sahu का गठजोड़, झारखंड में एक साथ चला रहे है गिरोह, NIA जांच में खुलासा

रांची: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और झारखंड के कुख्यात अमन साहू एक साथ मिलकर गैंग चला रहा है। फिल्म स्टॉर सलमान खान को धमकी देने वाला और उनके घर पर हमला करने वाला गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने झारखंड में भी अपने पैर पसार दिये है। वो गैंगस्टर अमन साहू के साथ मिलकर गैंग चला रहा है। एनआईए की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।

KN Tripathi के भाई ने RJD समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, उलगुलान रैली के दौरान कांग्रेस-आरजेडी समर्थक के बीच हुई मारपीट में हुए थे घायल
अमन का लॉरेंस के साथ उग्रवादी संगठन से भी है संबंध

जेल में बंद अमन साहू लेवी और रंगदारी वसूलने के मामले में कुख्यात है। उसके गिरोह के सदस्य कई कोयला कारोबारियों, बिल्डरों एवं अन्य कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है। अमन ने खुद भी कबूल कर चुका है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई से संबंध है। उसका संबंध लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के साथ भी है। एनआईए अब इस बात की जांच कर रहा है कि अमन साहू गिरोह क्या बिश्नोई गैंग से हथियार के अलावा शूटर भी ले रहा है। अमन साहू का उग्रवादी संगठन टीपीसी से भी संबंध है। वह पलामू में टीपीसी के राजन जी उर्फ मुन्ना, उमेश यादव, रमेश यादव, मनोज सिंह, आशीष कुजूर, बिराज जी उर्फ राकेश गंझू के संपर्क में रहा है। इसके अलावा वह झारखंड जनमुक्ति मोर्चा, पीएलएफआई और झांगुर ग्रुप के साथ भी काम कर चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now