Ulgulan Nyay MahaRally में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, CM ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, खरगे-राहुल-तेजस्वी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2024

Ulgulan Nyay MahaRally में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, CM ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, खरगे-राहुल-तेजस्वी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

रांची : इंडिया गठबंधन का रविवार को रांची में एक बड़ी रैली करने वाली है। रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली के माध्यम से इंडिया गठबंधन अपना शक्ति प्रदर्शन के साथ झारखंड में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेगी।

खरगे-राहुल-तेजस्वी-अखिलेश होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद जेएमएम अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम उलगुलान न्याय महारैली के माध्यम करने जा रही है। इस रैली में कांग्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान, दिपांकर भट्टाचार्य समेत विपक्ष के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। हेमंत सोरेन और अरिवंद केजरवील की गिरफ्तारी के केंद्र में रखते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार को इसमें निशाना साध जाएगा। साथ ही झारखंड में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज इस रैली के माध्यम से किया जाएगा।

उलगगुलान न्याय महारैली को लेकर सीएम ने किया निरीक्षण

उलगुलान न्याय महारैली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रभात तारा मैदान स्थित रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री बसंत सोरेन और जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजद थे। रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कल होने वाली “उलगुलान न्याय महारैली” से पहले प्रभात तारा मैदान (रांची) जाकर, तैयारियों का जायजा लिया।

See also  लोहरदगा: है कोई शिकायत तो कराएं दर्ज, फ़ौरन होगा समाधान; 10 सितंबर को पुलिस का विशेष अभियान

विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग एवं इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत हजारों करोड़ की संगठित लूट ने भाजपा के चेहरे से शराफत का नकाब उतार फेंका है।

केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ देश भर के नेताओं का यह महाजुटान भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा।

इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त बाबू की गिरफ्तारी के खिलाफ चल रही झामुमो की “न्याय यात्रा” का भी कल समापन होगा, जिसके बाद हम अपनी लड़ाई को जनता की अदालत में लेकर जायेंगे।

इस दौरान झारखंड मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री बसंत सोरेन एवं झामुमो महासचिव श्री सुप्रियो भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के कई साथी मौजूद थे।

champai post 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now