Ulgulan Maha rally के पोस्टर में चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं, बाबूलाल ने बताया आदिवासी का अपमान, BJP प्रवक्ता बोले-CM की तस्वीर ढूंढो तो जाने

Ulgulan Maha rally के पोस्टर में चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं, बाबूलाल ने बताया आदिवासी का अपमान, BJP प्रवक्ता बोले-CM की तस्वीर ढूंढो तो जाने

रांची : 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रैली को लेकर रांची में लगाये गए पोस्टर-बैनर में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं होने पर बीजेपी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

सीएम की तस्वीर पोस्टर से गायब

Dhullu Mahato को बख्शने के मूड में नहीं Saryu Rai : किसानों की जमीन को हड़पने का लगाया आरोप
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे आदिवासियों का अपमान बताया तो बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होने पर तंज कसा। राजधानी के अलग अलग हिस्सों में लगी तस्वीर में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की बड़ी तस्वीर लगी हुई है। छोटी तस्वीरों में जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं की तस्वीर लगी हुई है। इस पोस्टर में राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगी है जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर लगाई गई है। जेएमएम केंद्रीय समिति के द्वारा जिले के कई हिस्सों में ये होडिंग लगाई गई है जिसपर बीजेपी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

ulgulan maharailly poster

बाबूलाल मरांडी ने बताया आदिवासी का अपमान

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जेएमएम द्वारा लगाए गए उलगुलान रैली के पोस्टर पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि उलगुलान रैली नहीं, आदिवासी अपमान रैली कहिए! रांची में होने वाले INDI एलायंस की रैली से झामुमो के संस्थापक सदस्य, झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी को पोस्टर से गायब कर हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोपी व्यक्ति @HemantSorenJMM को महिमामंडित किया जा रहा है। अब झामुमो का मतलब सिर्फ हेमंत सोरेन परिवार तक ही सीमित रह गया है।
स्पष्ट है, INDI की रैली में जमीन से जुड़े नेताओं को दरकिनार कर सिर्फ परिवारवादियों को ही जगह दिया जा रहा है।
जनता इस परिवार तंत्र का ज़वाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। जनता इनके भ्रष्टाचार का जवाब मोदी जी के विकास पर मुहर लगा कर देगी।

babu lal pratul post
वही बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसपर चुटकी लेते हुए एक्स पर लिखा है कि ढूंढो तो जाने।
मुझे रैली के इस पोस्टर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी की तस्वीर कहीं नहीं दिखी।क्या आप देख पा रहे हैं?

JAC Result: कभी थी जेल, अब यहां निकलती हैं झारखंड की टॉपर लड़कियां, बनतीं हैं IAS-IPS ;IITians

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now