गीता कोड़ा के साथ हुई बदसलूकी में जेएमएम कार्यकर्ताओं का हाथ नहीं- जोबा मांझी, जनता को सवाल पूछने का हक, चाईबासा में की बंधु तिर्की के साथ बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2024

Joba Majhi

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम से जेएमएम की प्रत्याशी जोबा मांझी ने गीता कोड़ा के साथ हुई बदसलूकी की भर्त्सना की है और कहा है कि इसके पीछे जेएमएम कार्यकर्ताओं के हाथ होने का आरोप सरासर गलत है ।” उन्होंने कहा कि जेएमएम इस तरह का गंदा काम नहीं करेगी, जन प्रतिनिधि को जनता के साथ तालमेल बना कर रखना है । कल की घटना सही नहीं रहा । जन प्रतिनिधि से भूल हो सकती है, कमी हो सकती है इस हालात में जनता को भी पूछने का अधिकार है । वहां पर आम मतदाता थे जेएमएम कार्यकर्ता नहीं थे। जेएमएम कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप सरासर गलत है । “

गौरतलब है कि  कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की चाईबासा पहुंचे थे जहां  सिंहभूम लोकसभा सीट पर महागठबंधन की झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी और कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत की  रणनीति बनाई गई ।बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी की जीत के लिये काम करने का आह्वान किया। मीडिया से बात करते हुए बंधु तिर्की ने सिंहभूम लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर भाजपा को निशाने पर लिया। 

See also  Dream 11 में खेलकर किसान का बेटा बना करोड़पति, 39 रुपये लगाकर जीते 4 करोड़

इस मौके पर जेएमएम प्रत्याशी जोबा माझी ने भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के साथ कल घटी घटना को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी प्रत्याशी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा इस मामले में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं  पर आरोप लगाना निराधार है। 

गौरतलब है कि रविवार को सरायकेला के गम्हरिया में बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के साथ ग्रामीणों ने कथित तौर से बदसलूकी की थी जिसके बाद बीजेपी ने इसकी शिकायत की और जेएमएम कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया  ।हांलाकि जेएमएम ने इस घटना के पीछे अपने कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इनकार कर दिया है । जोबा माझी ने भी रास्ता रोकने वालों को आम मतदाता बताया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now