लैंड स्कैम केस में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट से मांगी बेल, आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने मांगी अग्रिम जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2024

Hemant Soren को झटका, PMLA कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, सुप्रीम कोर्ट ED को जारी किया नोटिस, 17 मई को होगी सुनवाई

रांची : लैंड स्कैम केस में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीएमएलए की विशेष अदालत में हेमंत सोरेन ने अपने वकील के माध्यम से याचिका दाखिल की है। कोर्ट इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगी।
इस केस के मुख्य आरोपी हेमंत सोरेन अभी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है। 31 जनवरी को मनी लाउंड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हे मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। इस केस में मोहम्मद सद्दाम को मिलाकर तीन गिरफ्तारी हो चुकी है। बड़गाई अंचन के उप राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप भी बिरसा मुंडा जेल में बंद है। ED  हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दायर कर चुकी है ।जिसपर कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है ।शनिवार (30) मार्च को रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में ED के अधिकारियों ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दाखिल की है।

See also  लद्दाख में सेना की गाड़ी हादसे का शिकार, सिमडेगा के जवान सहित दो जवान शहीद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

वही हेमंत सोरेन के करीबी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने लैंड स्कैम मामले में कोर्ट में अग्र्रिम जमानत की याचिका दायर की है। विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है ।उसकी याचिका पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now