गृह प्रवेश के निमंत्रण पत्र पर प्रत्याशी और पार्टी को वोट देने की अपील, केस हुआ दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2024

रामगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहित के बीच रामगढ़ से आचार संहिता उल्लंघन का एक अनोखा मामला सामने आया है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने एक व्यक्ति के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज कराया है।
दरअसल, चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोनी क्षेत्र के रहने वाले पूरण कुशवाहा और उनकी पत्नी बेबी कुमारी ने अपने गृह प्रवेश के निमंत्रण पत्र में पार्टी विशेष और प्रत्याशी विशेष के पक्ष में वोट देने के लिए अपील की है। इस निमंत्रण पत्र में मतदान को लेकर पार्टी विशेष का स्लोगन भी अंकित किया गया था। 27 मार्च 2024 को हुए गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर जब ये निमंत्रण पत्र बांटा गया तो विभिन्न माध्यमों से होते हुए ये निमंत्रण पत्र जिला प्रशासन तक पहुंचा। जिस तारीख को ये आयोजन किया गया था और निमंत्रण पत्र बांटा गया था उस समय देश में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई थी।
मामले में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सिर्फ पुरण कुशवाहा के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आईपीसी- 1860 की धारा 188 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के तहत प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  बर्ड हिट से बड़ा हादसा टलाः हैदराबाद-रांची फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री सुरक्षित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now