‘बेशर्म आदमी लाज शर्म लगता नहीं है ,करना धरना कुछ नहीं है आ जाते है वोट मांगने’ भारी फजीहत के बाद 2 मिनट के अंदर भागे BJP सांसद बीडी राम

पलामू : बीजेपी सांसद और पलामू संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार जहां जा रहे है वही उनका विरोध हो रहा है। पब्लिक उन्हे ताना देते हुए अपने गांव और क्षेत्र से भगा रही है। बीडी राम को प्रचार के दौरान बेज्जत किये जाने का एक और वीडियो सामने आया है।
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब बीडी राम गांव में जा रहे है तो लोग उनपर जमकर भड़ास निकाल रहे है। वीडियो के शुरू में एक व्यक्ति बोल रहा है कि पूछिये इनसे 10 साल में क्या किये है। ये जिस रोड़ से आये है इनको शर्म लगता है, उस रोड़ से आने में, एक दम टूटा फूटा रोड़ है। जिस रोड़ से आये है उस रोड़ से आने में शर्म लगा। थोड़ा सा भी नहीं आया शर्म, बेशर्म आदमी है ये, लाज शर्म लगता नहीं है गांव में आ जाता है। करना धरना कुछ नहीं है आ जाते है वोट मांगने, इनको रोड़ पर से ही भगा देना चाहिए था।
गांव के लोगों द्वारा भारी बेज्जती और फजीहत के बाद बीडी राम गांव से बिना देरी किये रवाना हो गए। जाते जाते उन्होने कहा कि मेरा कोई विरोध नहीं है, कोई नाखुश नहीं है , सब एकजुट है। चलते चलते बीडी राम ने कहा कि रोड़ स्वीकृत हो गया है, सब बढ़िया बनेगा।
ये पूरा वीडियो दो मिनट का है, यानि भारी विरोध, बेज्जती के बाद बीजेपी प्रत्याशी गांव में दो मिनट भी नहीं टिक सके और फजीहत के बाद वहां से चलेत बने। इससे पहले भी बीडी राम का कई बार चुनाव प्रचार के दौरान विरोध हुआ है। यही नहीं पार्टी के अंदर भी बीडी राम को टिकट तीसरी बार मिलने के बाद नाराजगी देखी गई, जब उनके ससंदीय क्षेत्र के कई प्रखंड अध्यक्षों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now