रांची : गुरूवार को राजधानी रांची में ईद उल फितर और सरहूल पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है। इसी बीच रांची की सड़क पर फिलिस्तीन का झंडा लिये कुछ लड़के दिखाई दिये। इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई।
ईद और सरहूल के दौरान रांची के सड़क पर हलचल बढ़ा हुआ है। कुछ युवक हरमू बाइपास रोड़ के पास स्थित खांटू श्याम मंदिर के पास फिलिस्तीन का झंडा हाथों में लिये कुछ लड़के दिखाई दिये। सुखदेव नगर प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ईद के मौके पर रांची की सड़क पर दिखा फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Comment
Leave a Comment


