पूर्वी सिंहभूमः जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में बुधवार दोपहर एक भयानक हादसा हुआ। माटिहाना पंचायत के धरमपुर गांव में मिट्टी धंसने से 3 संताली आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है और शवों को निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि
ॐ शांति।
सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी विकास कुमार और बहरागोड़ा अंचल अधिकारी भोले शंकर महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत जेसीबी मंगवाकर घायलों और मृतकों को निकालने का कार्य शुरू करवाया।
जानकारी के अनुसार, मजदूर खड़ी मिट्टी को प्लास्टिक के बोरे में भरकर घरों के लेपन कार्य में उपयोग करने के लिए खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी का ढेर उनके ऊपर गिर गया, जिससे यह हादसा हो गया।
फिलहाल, बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना स्थानीय लोगों के लिए सदमे का विषय है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।




