राहुल गांधी कल करेंगे वायनाड से नामांकन, रोड शो भी होगा, प्रियंका गांधी भी रहेंगी मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2024

Rahul Gandhi

दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधार को  वायनाड लोकसभा के लिए अपना नामांकन भरेंगे।  राहुल गांधी कलपेट्टा में एक रोड शो  करने के बाद 3 अप्रैल को वायनाड संसदीय क्षेत्र के लिए वहां कलेक्टरेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिले में पहुंचेंगे।

राहुल गांधी  सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से थालक्कल मैदान पहुंचेंगे और फिर कार से नए नगरपालिका बस स्टैंड के लिए रवाना होंगे। रोड शो सुबह 11 बजे बस स्टैंड परिसर से शुरू होगा। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल, केरल के नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष एम.एम. हसन, और पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, अन्य राज्य नेताओं के साथ राहुल गांधी नामांकन करेंगे । 

 

See also  NSUI ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी, UGC ड्रॉफ्ट वापस लेने, पेपर लीक को लेकर दिल्ली में किया प्रदर्शन, राहुल गांधी भी हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now