कल्पना सोरेन ने रामलीला मैदान से किया हूल जोहार, मोदी को बताई राम की नीति, न्याय औऱ मर्यादा की कहानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 31, 2024

दिल्लीः कल्पना सोरेन ने भी अपना भाषण जोहार के साथ शुरु किया उन्होंने तिलका मांझी और सिदो कानू को श्रद्धांजलि देते हुए शुरु किया । कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल का हूल जोहार किया । लोकतंत्र को खत्म करने के लिए तानाशाह ताकतों ने अपना ताकत बढ़ाया उसे खत्म करने के सब यहां आए हुए हैं । इंडिया गठबंधन की ताकत बढ़ी है । हमारी ताकत एक सौ चालीस करोड़ की ताकत हमें मिली है । बाबा साहेब द्वारा संविधान से मिली गारंटी को खत्म किया जा रहा है । संवैधानिक मू्ल्यों को नष्ट किया जा रहा है । पूरे देश में नफरत की आग फैलाई जा रही है । अधिकारियों की रक्षा के लिए कोई खड़ा नहीं हुआ है । कोई भी सबसे बड़ा नेता हो जाए देश की जनता से बड़ा नहीं हो सकता है । आने वाले चुनावों में अपनी एक उंगली से लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट दीजिएगा । दो महीने पहले इसी दिन हेमंत जी को जेल में डाला गया । अरविंद केजरीवाल दस दिनों से जेल में है और अभी तक साबित नहीं हो पाया है कि किसलिए जेल में डाल दिया गया है । तानाशाह ताकत को यहां से उखाड़ फेंकना है ।यह मिट्टी रामलीला की कहानी बताती है । श्रीराम ने युद्ध के समय में भी नीति और नियमों का पालन किया था, ज्ञानी होते हुए ज्ञान पाने की तत्परता दिखाई थी,झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया झुकेगा नहीं

See also  कल्पना को CM के रूप में नहीं करूंगी स्वीकार, हेमंत मेरी बेटी को आशीर्वाद देकर बनाएं मुख्यमंत्री-सीता सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now