दिल्ली में कल्पना ने दिखाई स्त्री शक्ति, सोनिया गांधी, सुनीता केजरीवाल,सीमा सिसोदिया,अनीता सिंह से की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2024

kalpan soren with sonia gandhi, sunita kejriwal, seema sisiodia, anita singh

दिल्लीः राजनीति में संयोग की कहानी देखिए, दिल्ली में चार महिलाओं की मुलाकात होती है, इन चारों ने कभी राजनीति में दखल की सोची नहीं थी और इन चारों को करनी पड़ी है सियासत। बात इतनी ही नहीं इन चारों महिलाओं के जीवन में कभी-ना-कभी प्रवर्तन निदेशालय की जांच का असर रहा है । तस्वीर देख आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं । जी हां दिल्ली में इंडिया अलांयस की महारैली से पहले कल्पना सोरेन जब राजधानी पहुंची तो सबसे पहले अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता सिसोदिया से मुलाकात की और फिर सोनिया गाँधी से मिलीं । उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि

नारी शक्तिस्वरूपा हैं…

हम घर, समाज एवं सृष्टि का आधार हैं। हमारी सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक भूमिका अद्वितीय है। हम नारियों के पास असीम शक्ति है, जो समाज को परिवर्तित कर सकती है, एक नई दिशा दे सकती है और हमारे सक्रीय समर्थन के बिना किसी भी समाज की प्रगति सम्भव नहीं है।

इसी सोच को और बुलंद करने हेतु आज, नई दिल्ली में आदरणीया सोनिया गांधी जी, सुनीता केजरीवाल जी, सीमा सिसोदिया जी, अनीता सिंह जी से मुलाक़ात कर निरंकुश-तानाशाही ताक़तों के खिलाफ एक हो कर लड़ने और उसे अपने देश से उखाड़ फेंकने के संकल्प को शक्ति दी।

INDIA झुकेगा नहीं..
INDIA रुकेगा नहीं..

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

Kalpan soren with sonia gandhi

कल्पना सोरने ने केजरीवाल की पत्नी से सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद बाहर आकर मीडिया से कहा कि 

झारखंड में दो महीने जो घटना हुई वही परिस्थिति दिल्ली में भी हो गई है । इसीलिए मैं सुनीता केजरीवाल से मिलने आई थी। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई । हमलोगों ने यही प्रण किया है कि इस लड़ाई को दूर तक ले जााएंगें । पूरा झारखंड अरविंद केजरीवाल के साथ है । 

 

See also  PM मोदी ने सुरक्षाबलों दी खुली छूट, टारगेट और टाइम सेना करें तय, तीनों सेना अध्यक्षों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री

IMG 5198जाहिर है कल्पना सोरेन दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ माहौल तैयार कर रही है। उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत ठहराया और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ हो रही है ईडी की कार्रवाई का भी विरोध किया ।

बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया अलांयस की बड़ी रैली है और इसमें देश भर के विपक्ष के नेता एकजुट हो रहे हैं । 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now